Mahatma Gandhi Quotes In Hindi


 
जन्म: 2 अक्तूबर 1869, पोरबन्दर
हत्या की गई: 30 जनवरी 1948, नई दिल्ली
शिक्षा: यूनिवर्सिटी कॉलेज लन्दन, अल्‍फ्रेड हाई स्‍कूल, राजकोट
पुस्तकें: सत्य के प्रयोग
बच्चे: हरिलाल गांधी, मणिलाल गांधी, देवदास गांधी, रामदास गांधी
अभिभावक: करमचंद गांधी, पुतलीबाई गांधी



महात्मा गाँधी के अनमोल विचार
  1. हमें बच्चों को ऐसी शिक्षा नहीं देनी चाहिए जिससे वे श्रम का तिरस्कार करें।           
    -Mahatma Gandhi

  1. सभ्यता का सच्चा अर्थ अपनी इच्छाओं की अभिवृद्धि न कर उनका स्वेच्छा से परित्याग करना है।                                                                    -Mahatma Gandhi

  1. अंतत : अत्याचार का परिणाम और कुछ नहीं केवल अव्यवस्था ही होती है           
    -Mahatma Gandhi

  1. खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।               
    -Mahatma Gandhi

  1. धर्म के नाम पर हम उन तीन लाख बाल-विधवाओं पर वैधव्य थोप रहे हैं जिन्हें विवाह का अर्थ भी ज्ञात नहीं है।               
-Mahatma Gandhi
  1. स्त्री जीवन के समस्त पवित्र एवं धार्मिक धरोहर की मुख्य संरक्षिका है।          
    -Mahatma Gandhi

  1. जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।    
    -Mahatma Gandhi

  1. महाभारत के रचयिता ने भौतिक युद्ध की अनिवार्यता का नहीं वरन् उसकी निरर्थकता का प्रतिपादन किया है।                                                      
    -Mahatma Gandhi

  1. क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।                               
    -Mahatma Gandhi

  1. स्वामी की आज्ञा का अनिवार्य रूप से पालन करना परतंत्रता है परंतु पिता की आज्ञा का स्वेच्छा से पालन करना पुत्रत्व का गौरव प्रदान करती है।                          
    -Mahatma Gandhi

  1. भारतीयों के एक वर्ग को दूसरेे के प्रति शत्रुता की भावना से देखने के लिए प्रेरित करने वाली मनोवृत्ति आत्मघाती है। यह मनोवृत्ति परतंत्रता को चिरस्थायी बनानेे में ही उपयुक्त होगी।
    -Mahatma Gandhi

  1. यद्यपि आप अल्पमत में हों , पर सच तो सच है                                    
    -Mahatma Gandhi

  1. मजदूर के दो हाथ जो अर्जित कर सकते हैं वह मालिक अपनी पूरी संपत्ति द्वारा भी प्राप्त नहीं कर सकता।                                                                   
    -Mahatma Gandhi

  1. पराजय के क्षणों में ही नायकों का निर्माण होता है। अंत : सफलता का सही अर्थ महान असफलताओं की श्रृंखला है                                                       
    -Mahatma Gandhi

  1. मैं मरने के लिए तैयार हूँ, पर ऐसी कोई वज़ह नहीं है जिसके लिए मैं मारने को तैयार हूँ.  
    -Mahatma Gandhi

  1. मैं यह अनुभव करता हूं कि गीता हमें यह सिखाती है कि हम जिसका पालन अपने दैनिक जीवन में नहीं करते हैं, उसे धर्म नहीं कहा जा सकता है।                           
    -Mahatma Gandhi

  1. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा भगवान है.अहिंसा उसे पाने का साधन।                                                               
    -Mahatma Gandhi
 
  1. हजारों लोगों द्वारा कुछ सैकडों की हत्या करना बहादुरी नहीं है। यह कायरता से भी बदतर है। यह किसी भी राष्ट्रवाद और धर्म के विरुद्ध है।                                
    -Mahatma Gandhi

  1. मेरी अस्पृश्यता के विरोध की लडाई, मानवता में छिपी अशुद्धता से लडाई है।          
    -Mahatma Gandhi

  1. ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो. ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।
    -Mahatma Gandhi

  1. शांति का मार्ग ही सत्य का मार्ग है। शांति की अपेक्षा सत्य अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

  1. यदि समाजवाद का अर्थ शत्रु के प्रति मित्रता का भाव रखना है तो मुझे एक सच्चा समाजवादी समझा जाना चाहिए।                                              
    -Mahatma Gandhi

  1. किसी भी स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए सोने की बेडियां, लोहे की बेडियों से कम कठोर नहीं होगी। चुभन धातु में नहीं वरन् बेडियों में होती है।                            
    -Mahatma Gandhi

  1. जहां प्रेम है, वही जीवन है। ईष्र्या-द्वेष विनाश की ओर ले जाते हैं।    
    -Mahatma Gandhi

  1. प्रतिज्ञा के बिना जीवन उसी तरह है जैसे लंगर के बिना नाव या रेत पर बना महल।
    -Mahatma Gandhi

  1. बुद्ध ने अपने समस्त भौतिक सुखों का त्याग किया क्योंकि वे संपूर्ण विश्व के साथ यह खुशी बांटना चाहते थे जो मात्र सत्य की खोज में कष्ट भोगने तथा बलिदान देने वालों को ही प्राप्त होती है।
    -Mahatma Gandhi

  1. अधभूखे राष्ट्र के पास न कोई धर्म, न कोई कला और न ही कोई संगठन हो सकता है।-Mahatma Gandhi

  1. चरित्र और शैक्षणिक सुविधाएँ ही वह पूँजी है जो मातापिता अपने संतान में समान रूप से स्थानांतरित कर सकते हैं।
    -Mahatma Gandhi

  1. अहिंसा एक विज्ञान है। विज्ञान के शब्दकोश में 'असफलता' का कोई स्थान नहीं।
    -Mahatma Gandhi

  1. अधिकारों की प्राप्ति का मूल स्रोत कर्तव्य है।
    -Mahatma Gandhi

  1. सच्ची अहिंसा मृत्युशैया पर भी मुस्कराती रहेगी। 'अहिंसा' ही वह एकमात्र शक्ति है जिससे हम शत्रु को अपना मित्र बना सकते हैं और उसके प्रेमपात्र बन सकते ह
    -Mahatma Gandhi

  1. वीरतापूर्वक सम्मान के साथ मरने की कला के लिए किसी विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती। उसके लिए परमात्मा में जीवंत श्रद्धा काफी है।
    -Mahatma Gandhi

  1. एकमात्र वस्तु जो हमें पशु से भिन्न करती है वह है सही और गलत के मध्य भेद करने की क्षमता जो हम सभी में समान रूप से विद्यमान है।
    -Mahatma Gandhi

  1. जिस दिन प्रेम की शक्ति , शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जायेगी , दुनिया में अमन आ जायेगा।
    -Mahatma Gandhi

  1. वक्ता के विकास और चरित्र का वास्तविक प्रतिबिंब 'भाषा' है।
    -Mahatma Gandhi

  1. स्वच्छता, पवित्रता और आत्म-सम्मान से जीने के लिए धन की आवश्यकता नहीं होती।
    -Mahatma Gandhi

  1. सत्य एक है, मार्ग कई।
    -Mahatma Gandhi

  1. जीवन में स्थिरता, शांति और विश्वसनीयता की स्थापना का एकमात्र साधन भक्ति है।
    -Mahatma Gandhi

  1. जीवन की  गति बढाने के अलावा भी इसमें बहुत कुछ है.
    -Mahatma Gandhi

  1. रोम का पतन उसका विनाश होने से बहुत पहले ही हो चुका था।
    -Mahatma Gandhi

  1. मेरे विचारानुसार गीता का उद्देश्य आत्म-ज्ञान की प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग बताना है।
    -Mahatma Gandhi


यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या कोई और रोचक तथ्य हो आप उसे हमारे साथ Share करना चाहे तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें।  हमारी Id है -  aapkisaahayta@gmail.com  पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे।  Thanks!


कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि post कैसी लगी  

Previous
Next Post »

आपके योगदान के लिए धन्यवाद! ConversionConversion EmoticonEmoticon